About Me – Historically Places
नमस्कार दोस्तों!
Historically Places ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है।
मेरा नाम मोहित कुमार कोरी है। मैं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता हूँ। मुझे नई-नई जगहों पर घूमना, उनके इतिहास को जानना और उनसे जुड़ी रोचक कहानियाँ पढ़ना बेहद पसंद है।
इसी रुचि और ऐतिहासिक स्थलों के प्रति अपने लगाव को देखते हुए मैंने Historically Places ब्लॉग की शुरुआत की।
मेरी रुचियाँ और शौक
मुझे नई-नई जगहों की यात्रा करना और वहाँ की संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत एवं विशेषताओं को करीब से जानना अच्छा लगता है। इसके अलावा मुझे रोचक कहानियाँ और ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ना भी पसंद है।
मेरा मानना है कि प्रत्येक ऐतिहासिक स्थान अपने भीतर एक अलग कहानी और अपने समय की महत्वपूर्ण यादें समेटे हुए है।
मेरा पसंदीदा रंग हरा (Green) है।
मेरा उद्देश्य
मेरा उद्देश्य भारत के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना और उसे सरल भाषा में लोगों तक पहुँचाना है।
मैं चाहता हूँ कि अपने अनुभवों, यात्राओं और उपलब्ध ऐतिहासिक जानकारियों के माध्यम से लोगों को भारत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत से परिचित करा सकूँ।
आपसे जुड़ने की अपील
मैं आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह छोटा-सा प्रयास पसंद आएगा। यदि आपको इतिहास और नई-नई जगहों के बारे में जानना अच्छा लगता है, तो Historically Places ब्लॉग से जुड़े रहें।
आपके सुझाव और सहयोग मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
धन्यवाद!
मोहित कुमार कोरी
Founder – Historically Places
नाम: मोहित कुमार कोरी
ईमेल:mohitkumarkori93@gmail.com
update 16.11.2026


0 टिप्पणियाँ